bhagalpur news. टोटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप, तिलकामांझी चौक पर हंगामा

टोटो चालक ने लगाया मारपीट का आरोप.

तिलकामांझी चौक पर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक टोटो चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया. घटना के विरोध में चालक और उसके समर्थकों ने चौक पर काफी देर तक हंगामा किया, जिससे यातायात प्रभावित हुई. यह बात भी सामने आयी है कि टोटो चालकों ने भी ट्रैफिक पुलिस को मारने के लिए हाथ उठाया, लेकिन कुछ चालकों ने बचा लिया.

दरअसल, टोटो चालक का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की. जानकारी मिलने पर मौके पर ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारी व चालकों की भीड़ जुट गई. सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. इसके बाद यातायात बहाल कर दी गई. पुलिस अधिकारियों ने चालक के आरोपों को निराधार बताया है.

नियम के उल्लंघन करने पर बढ़ा विवाद

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि टोटो चालक नियम का उल्लंघन कर रहा था. वाहन काे साइड करने पर भागने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस जब टोटो में बैठी तो करीब 20 मीटर तक भागता रहा. उसके बाद चाभी निकालकर टोटो पैदल लेकर जाने लगा. पुलिस कर्मियों ने बताया कि सभी टोटो पर कोडिंग की गयी है, कई चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं.

पैसा मांगने का लगाया आरोप

टोटो चालक ने पुलिसकर्मियों पर दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया. कहा कि पैसा देने से मना करने पर मारपीट की. वहीं ई-रिक्शा चालक संघ के सदस्यों ने नाराजगी जतायी है. कहा कि टोटो चालकों के साथ बारबार ऐसी घटना घट रही है. कहा कि अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. मारपीट उचित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >