1974 में लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति का हुआ उद्घोष

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र व संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण क्रांति दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार ने किया संबोधित.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट,

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र और संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण क्रांति दिवस पर संवाद का आयोजन किया गया. वर्ष 1974 में लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ और देश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति का उद्घोष किया गया. परिणाम 1977 के चुनाव में तत्कालीन सरकार बुरी तरह परास्त हुई, जनता में सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन की उम्मीद जगी. लेकिन तब के बाद अपेक्षित सुधार की जो आशा लोगों के मन में जागी थी, वह आज तक अधूरा है. इसलिए संपूर्ण क्रांति की धारा को सतत गतिमान रखना होगा. ज का दिवस संकल्प का दिवस है.

संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. विशिष्ट वक्ता जयप्रकाश झा महंत ने जेपी सेनानियों के बीच उस पत्र का जिक्र किया. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मांग की गयी है की आपातकाल के समय सक्रिय जेपी सेनानियों को पेंशन सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जाये तथा बिहार के मुख्यमंत्री के इस मंतव्य की भी सराहना की गयी, जिसमें उन्होंने कहा है कि जेपी सेनानियों को अपेक्षित लाभ दिया जायेगा.

भागलपुर को मिले निर्बाध बिजली

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जेपी सेनानियों ने एक प्रस्ताव पारित कर विद्युत विभाग से मांग की कि भागलपुर नगर क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले को निर्वाध बिजली आपूर्ति की जाये. कार्यक्रम के अंत में दिवंगत जेपी सेनानी सोहन भारती, सुरेश भारती और प्रकाश मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में इंजीनियर अमन कुमार सिंहा, अरविंद कुमार रामा ,संजय कुमार, बासुदेव भाई, मोहम्मद तकी अहमद जावेद,मोहम्मद शाहबाज, दिनेश मंडल, मुनेश्वर मंडल,छेदी दास, लक्ष्मण दास,सुधीर कुमार मंडल, वकील प्रसाद सिंह,मो मिंटू कलाकार, डॉ सुधीर मंडल,मोहम्मद फारूक,डॉक्टर जयंत जलद,रंजीत कुमार,पूनम श्रीवास्तव, प्यारी देवी,सुबोध मंडल, विनोद दास उपस्थित थे.

जेपी सेनानियों ने सरकार से की गयी मांग

-जेपी सेनानी को लोक सेवक का दर्जा प्रदान करते हुए स्वतंत्रता सेनानी की सुविधा प्रदान की जाये.

– जेपी सेनानी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये.

-संपूर्ण क्रांति आंदोलन में भाग लेने वाले( जेल जाने वाले और भूमिगत )सभी को पेंशन की सुविधा मिले.

-जेपी सेनानी के पारिवारिक पेंशन की प्रक्रिया को सरल किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >