Bhagalpur. सदर अस्पताल में आज का ओपीडी शेड्यूल जारी, मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर तैयार

भागलपुर. लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया है.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल (मॉडल अस्पताल) में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मंगलवार का ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया है. प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है, ताकि मरीजों को समय पर और सुचारु रूप से इलाज मिल सके.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है और मरीजों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है.

सदर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर ओपीडी में आने और पंजीकरण प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है, जिससे इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो सके.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकेंगे.

मंगलवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

मंगलवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >