तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में सबौर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय महिला व पुरुष अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालय के कुल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पुरुष वर्ग में टीएनबी कॉलेज को प्रथम, सबौर कॉलेज को द्वितीय और बीएन कॉलेज भागलपुर को तृतीय स्थान मिला. जबकि महिला वर्ग में टीएनबी कॉलेज को प्रथम, सुंदरवती महिला महाविद्यालय को द्वितीय और बीएन कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. पुरुष वर्ग में बोर्ड प्राइज के लिए रोहित, गौरव, आशीष, अमरेश, मिस्टर राज और विवेक का चयन किया गया. महिला वर्ग में बोर्ड प्राइज के लिए श्रुति, खुश, सुरभि, आराध्या, परी और शिखा का चयन किया गया. बोर्ड प्राइज के लिए चयनित खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिये विश्वविद्यालय टीम में शामिल होंगे. समापन समारोह के मंच पर उपस्थित टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ दीपू महतो, सबौर कॉलेज की प्राचार्य डॉ नाज प्रवीण, टीएनबी कॉलेज एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ राजीव सिंह, डॉ राकेश रंजन, क्रीडा परिषद के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार, डाॅ मणिलाल पासवान, डॉ कुमार नित्य गोपाल, डॉ नीरज कुमार सिन्हा, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ गौरव कुमार, डॉ गोविंद सरकार, डॉ शशिमाला एवं रेफरी अंकित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे. मंच संचालन डॉ कुमार गौरव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राकेश रंजन ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
