TMBU के मूल्यांकन केंद्र में गड़बड़ी, बिना अनुमति शिक्षक ने जांची कॉपियां, केंद्राधीक्षक ने परीक्षक को हटाया

टीएमबीयू के मारवाड़ी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक ने परीक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए अतिथि शिक्षक से कॉपियां जांचने की अनुमति दे दी. मामले में केंद्र अधीक्षक ने बताया कि परीक्षक को मूल्यांकन के कार्य से हटा दिया गया है

तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU) के मारवाड़ी काॅलेज मूल्यांकन केंद्र पर पार्ट थ्री की कॉपी मूल्यांकन में संबद्ध कॉलेज के शिक्षक सह परीक्षक ने परीक्षा नियम का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है. संबद्ध कॉलेज के शिक्षक अपनी कॉपी दूसरे कॉलेज के गेस्ट शिक्षक को जांचने दे दिया. जबकि परीक्षा नियमानुसार मूल्यांकन कार्य कर रहे परीक्षक अपनी काॅपी किसी दूसरे शिक्षक काे जांचने के लिए नहीं दे सकते हैं.

रोक दिया गया मूल्यांकन कार्य

मारवाड़ी कॉलेज मूल्यांकन सेंटर पर इस तरह की गड़बड़ी एक दिन पहले हुई है. बताया जा रहा है कि गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर मूल्यांकन कार्य रोक दिया गया. गेस्ट फैकल्टी काे सीसीटीवी कैमरा देखकर बाहर भेजा गया. साथ ही संबद्ध कॉलेज के शिक्षक को मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया.

केंद्राधीक्षक ने परीक्षक को हटाया

मूल्यांकन सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार समाजशास्त्र की कॉपी मूल्यांकन के लिए बीएलएस काॅलेज नवगछिया के शिक्षक गोपाल मंडल की भी जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. उन पर आरोप है कि एसएम काॅलेज से उसी विषय के गेस्ट फैकल्टी डाॅ अजीत कुमार साेनू काे बुला लिया. अपनी काॅपी अजीत कुमार साेनू काे जांचने के लिए दे दिया. कक्षा प्रभारी ने ऐसा काने से राेक दिया. मामले की जानकारी तुंरत केंद्राधीक्षक प्राे शिव प्रसाद यादव काे दिया. इसके बाद परीक्षक गोपाल मंडल काे मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया.

Also Read: BRABU में इस दिन से शुरू होंगी स्नातक की कक्षाएं, 90 हजार छात्रों ने लिया है एडमिशन

बोलें केंद्राधीक्षक

मूल्यांकन सेंटर के केंद्राधीक्षक प्रो शिव प्रसाद यादव ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित कमरा में गये, तो मौके पर अजीत कुमार साेनू काे देखा गया. उन्होंने अजीत कुमार साेनू से कमरा में आने का कारण पूछा. काॅलेज से बाहर जाने के लिए कहा गया. फिर परीक्षक गोपाल मंडल काे मूल्यांकन कार्य से हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर पत्र भी जारी कर दिया है. विवि को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है

Also Read: परीक्षा की कॉपी जांच रहे शिक्षक नहीं कर सकेंगे ये काम, पकड़े जाने पर होगी कठोर कार्रवाई

कॉपी जांचने नहीं गया था

एसएम कॉलेज के गेस्ट शिक्षक डॉ अजीत कुमार सोनू ने कहा कि कॉपी जांचने मूल्यांकन केंद्र पर नहीं गया था. व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने गया था. उन्होंने कहा कि गेस्ट शिक्षक को कॉपी जांचने का अधिकार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >