Video: भागलपुर में नाव से ऑफिस जाने लगे VC और रजिस्ट्रार, यूनिवर्सिटी में भी घुसा गंगा का पानी

Video: भागलपुर में बाढ़ का संकट गहराने लगा है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंदर अब नाव चलने की नौबत आ गयी है. कुलपति और रजिस्ट्रार के आवास को पानी ने घेर लिया है.

Bihar Flood: भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा तो अब गांव के बाद शहर में भी पानी फैलने लगा है. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कैंपस में पानी लबालब भरा हुआ है. हालात ऐसे हो चुके हैं कि गेट पर अब कई नाव चल रही हैं. लोग नाव पर सवारी करके कैंपस आना-जाना करने को मजबूर हैं.

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कैंपस में चल रहीं नाव

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कैंपस जलमग्न है. यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर भी कई फुट तक पानी जमा हुआ है. कैंपस के अंदर जाने का अब एकमात्र सहारा नाव ही बना हुआ है.

ALSO READ: Photos: टापू बन गए पटना में दियारा इलाके की कई पंचायतें, घर और खेत में भी 4 फुट तक बह रहा पानी

कुलपति और रजिस्ट्रार आवास के गेट पर पानी

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के आवास में भी पानी घुस चुका है. आवास के मुख्य गेट पर भी पानी जमा है. कुलपति के आवास में भी नाव से ही आना-जाना अभी हो रहा है. आवास के गेट पर पानी जमा है. पानी कुलपति आवास के गार्डन में घुस चुका है.

नाव पर सवार होकर दफ्तर जाते वीसी और रजिस्ट्रार

यूनिवर्सिटी कैंपस और कुलपति-रजिस्ट्रार आवास में बाढ़ का पानी घुसा तो वीसी और रजिस्ट्रार भी अन्य कर्मियों और छात्रों की तरह नाव से ही ऑफिस आना-जाना कर रहे हैं.

भागलपुर में गंगा अब विकराल रूप ले रही

भागलपुर में गंगा अब विकराल रूप ले रही है. गंगा का जलस्तर सोमवार शाम 4 बजे तक खतरे के निशान के ऊपर ही रहा. गंगा फिलहाल स्थिर अवस्था में है लेकिन बाढ़ के हालात अब भी गंभीर ही हैं. भागलपुर में बाढ़ का पानी अब शहर में प्रवेश कर चुका है. कई मुहल्ले ऐसे हैं जो अब जलमग्न हो चुके हैं. वहीं दूसरी ओर गांवों की स्थिति अधिक बिगड़ी है. कटाव की मार भी कई जगह लोग झेल रहे हैं. भागलपुर, नाथनगर, पीरपैंती, कहलगांव, नवगछिया, बिहपुर, गोपालपुर के कई गांवों में लोग पानी से घिरने पर अब सुरक्षित जगह जाकर शरण ले रहे हैं. जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >