भागलपुर से ललित किशाेर मिश्र की रिपोर्ट : BHAGALPUR NEWS :पथ परिवहन निगम भागलपुर की कंडम हो चुकी तीन बसों की निलामी की जायेगी. इसके लिए भागलपुर निगम ने फाइल बनाकर चीफ मैकनिकल इंजीनियर मुख्यालय पटना को भेज दिया है. अब मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद निलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. जिस एजेंसी को निलामी का काम मिलेगा उसके द्वारा बसों की कटाई करने के बाद उसे ले लाया जायेगा. बता दें कि ये तीन बस में कई तरह की मशीनरी खराबी पिछले कुछ सालों से हो रही थी. इसके बाद भी बस का सही से परिचालन नहीं हो पा रहा था. इस लिए इन बसों को एक साल पहले से कंडम घोषित कर खड़ी कर दी गयी थी.
पांच साल पहले 25 साल पुरानी एक दर्जन से अधिक बसों की हुई थी निलामी
पांच साल पहले लगभग 25 साल से कंडम हो चुकी बसों की निलामी प्रक्रिया हुई थी. इन बसों को को निलामी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिस कंपनी ने बसों को लिया था उसके द्वारा निगम परिसर में ही कटाई का काम कर उसे लोडिंग कर बाहर भेजा गया था.
