Bhagalpur भागलपुर स्मार्ट सिटी में बंपर बहाली शुरू, डेढ़ लाख तक होगा वेतन

भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में लंबे समय से खाली पड़े तीन महत्वपूर्ण पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट Bhagalpur News :

भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में लंबे समय से खाली पड़े तीन महत्वपूर्ण पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इन पदों के रिक्त रहने से कई प्रशासनिक और वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिसके बाद अब नियुक्ति की पहल तेज की है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड से जारी सूचना के अनुसार चीफ जनरल मैनेजर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर और अकाउंटेंट के पदों पर नियुक्ति करेगी. इन पदों के लिए योग्य और अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गये हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के अंदर ही आवेदन करना होगा, ताकि चयन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके. हाल के कुछ माह पहले चीफ जनरल मैनेजर को अनियमितता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था.

पदों के लिए तय की गयी उम्र सीमा

पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा निर्धारित की गयी है. चीफ जनरल मैनेजर और चीफ फाइनेंस ऑफिसर के लिए अधिकतम उम्र 55 वर्ष तय की गयी है, जबकि अकाउंटेंट पद के लिए यह सीमा 40 वर्ष रखी गयी है. यह सीमा निर्धारित करते समय अनुभव और जिम्मेदारी को ध्यान में रखा गया है.

चीफ जनरल मैनेजर के लिए प्रति माह 1.50 लाख रुपये वेतन तय

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इन पदों के लिए आकर्षक वेतनमान तय किया गया है. चीफ जनरल मैनेजर को प्रति माह 1.50 लाख रुपये, चीफ फाइनेंस ऑफिसर को 1.25 लाख रुपये और अकाउंटेंट को 35 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जायेगा. नियुक्ति पूरी तरह अभ्यर्थियों के अनुभव के आधार पर की जायेगी.

तीनों पदों के लिए 09 मई तक लिये जायेंगे आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन 09 मई तक स्वीकार किये जायेंगे. इच्छुक अभ्यर्थियों को समयसीमा के अंदर आवेदन करना अनिवार्य होगा. इस संबंध में स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसमें पात्रता, प्रक्रिया और शर्तों की विस्तृत जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >