दीपनगर में घर में घुसा चोर रंगेहाथ पकड़ाया

दीपनगर में घर में घुसा चोर रंगेहाथ पकड़ाया

जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर मोहल्ले के रहने वाले प्रीतम कुमार शुक्ला के घर शनिवार रात घुसे चोर को घर के लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. देर रात ही उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. जहां घर के मालिक प्रीतम कुमार शुक्ला के लिखित आवेदन के आधार पर पकड़े गये चोर शंकर टॉकिज के समीप रहने वाले आयुष चौधरी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया. रविवार को गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आवेदक प्रीतम कुमार शुक्ला ने बताया कि रात में घर में आवाज सुनकर वह उठे तो देखा कि उनके कमरे से मोबाइल, लैपटॉप उठाकर एक व्यक्ति उनके कमरे से बाहर निकल रहा है. उन्हें जागा हुआ देखा उक्त व्यक्ति भागने लगा. उन्होंने शोर मचाया तो मोहल्ले के अन्य लोग भी वहां जमा हो गये. यह देख चोर घर के भीतर ही कहीं छिप गया था. मोहल्ले के लोगों के सहयोग से उसे ढूंढ कर पकड़ कर देर रात ही जोगसर पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्णनंदन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये चोर के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. उसके द्वारा पूर्व में दी गयी घटनाओं के बारे में पूछताछ की गयी. पर उसने कुछ भी स्वीकार नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >