Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर रह-रह कर लगता रहा जाम

विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को भी रह-रह कर जाम लगता रहा.

संवाददाता, भागलपुर

विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को भी रह-रह कर जाम लगता रहा. चूंकि शनिवार को विक्रमशिला सेतु होते हुए डीप्टी सीएम सम्राट चौधरी के काफिला को गुजरना था. इस कारण सुबह आठ बजे से ही सेतु पर जाम नहीं लगे इसके लिए बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी थी लेकिन दोपहर 12 बजे पोल संख्या 46 पर एक बस खराब हो गयी.

आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बस को हटाया गया, जिसके बाद दोपहर दो बजे उपमुख्यमंत्री के काफिले को पास दिया गया. देर शाम तक रह-रह कर सेतु पर जाम लगता रहा. उधर उपमुख्यमंत्री काफिले को बिहपुर की ओर रवाना करने के क्रम में सबौर से आने वाले वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया था. इस कारण जीरोमाइल से इंजीनियरिंग कॉलेज तक कई घंटे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >