bhagalpur news. घर का ताला तोड़ कर नकद व जेवरात की चोरी

जोगसर थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी रागिनी अग्रवाल के घर का ताला तोड़ कर नकद व जेवरात की चोरी कर ली गयी है.

जोगसर थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी रागिनी अग्रवाल के घर का ताला तोड़ कर नकद व जेवरात की चोरी कर ली गयी है. चोरी को लेकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करायी है. महिला ने पुलिस को बताया कि बेटे कुमार श्रेय के पास पुणे 15 मई 2025 को गयी थी. जब 18 जून को घर वापस लौटी, तो देखा कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है. घर में रखे नकद 12 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, पायल व अन्य जरूरी कागजात गायब थे. महिला ने आशंका जतायी कि पांच अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है. आवेदन में महिला ने एक व्यक्ति का नाम भी पुलिस को लिखित रूप से आरोपित होने की आशंका के रूप में बताया है. उधर, जोगसर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बाइक चोरी कराने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

अकबरनगर किशनपुर निवासी सुबोध कुमार सौरभ ने अकबरनगर के ही प्रंशात कुमार पर बाइक चोरी कराने का आरोप लगा जोगसर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बाइक मालिक सुबोध कुमार सौरभ ने थाना में दिये आवेदन में कहा कि नौ जून को अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय गया था. बाइक सिविल कोर्ट गेट संख्या चार के बाहर लगा था. मेरा दोस्त रिंकू यादव सड़क पर खड़ा था. पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया कि प्रशांत कुमार ने अपने कुछ सहयोगी के साथ बाइक चोरी करवायी. दाेस्त रिंकू यादव ने बाइक ले जाते उनलोगों को देखा. वहीं जोगसर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >