bhagalpur news. पूर्व उपसभापति के घर से लाखों के जेवर व नकदी की चोरी

थाना क्षेत्र के चित्रा सिनेमा रोड़ नप के वार्ड 17 में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति ऊषा देवी के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात, नकदी एवं जरूरी कागजात की चोरी कर ली है

थाना क्षेत्र के चित्रा सिनेमा रोड़ नप के वार्ड 17 में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति ऊषा देवी के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात, नकदी एवं जरूरी कागजात की चोरी कर ली है. घटना उस समय हुई जब वह भागलपुर अपने बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी. पीड़िता ने बताया कि घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और गुप्त स्थानों में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. फिलहाल चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है. इधर, सुलतानगंज पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

बिजली चोरी के आरोप में केस दर्ज

सुलतानगंज. बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव में बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >