bhagalpur news. कॉलेजों में चल रहे वोकेशनल कोर्स की कुंडली खंगालेगा विश्वविद्यालय, 10 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जांच और रिकॉर्ड दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जांच और रिकॉर्ड दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है. विश्वविद्यालय के सीसीडीसी ने सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर वोकेशनल कोर्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है.

चार बिंदुओं पर देनी होगी जानकारी

विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से कहा है कि जिन केंद्रों पर व्यावसायिक कोर्स चल रहे हैं, उन्हें विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने होंगे. पाठ्यक्रम के संचालन के लिए प्राप्त आधिकारिक अनुमोदन की प्रति, एडमिशन के लिए निर्धारित योग्यता और मापदंडों का विवरण, पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए निर्धारित समयसीमा और कोर्स के लिए छात्रों से लिये जाने वाले फी स्ट्रक्चर का ब्योरा देना है. सीसीडीसी कार्यालय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 अप्रैल की दोपहर 3:00 बजे तक की डेडलाइन तय की है. सभी कॉलेजों को इन जानकारियों की हार्ड कॉपी सीधे सीसीडीसी कार्यालय में जमा करानी होगी.

क्यों अहम है यह कदम?

विश्वविद्यालय इस पहल के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कॉलेजों में चल रहे सभी वोकेशनल कोर्स नियमानुसार और मान्यता प्राप्त हैं या नहीं. साथ ही, छात्रों से लिये जा रहे शुल्क और नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह डाटा एकत्र किया जा रहा है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जायेगी. यह निर्देश केवल उन अंगीभूत महाविद्यालयों के लिए प्रभावी है, जहां व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >