bhagalpur news. विवि प्रशासन छात्रों की समस्या को नहीं करे नजरअंदाज : एबीवीपी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आशुतोष सिंह तोमर ने बयान जारी कर कहा कि टीएमबीयू में पिछले दिनों मारपीट की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नयी व्यवस्था लागू की है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता आशुतोष सिंह तोमर ने बयान जारी कर कहा कि टीएमबीयू में पिछले दिनों मारपीट की घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नयी व्यवस्था लागू की है. इसके कारण आम छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि विवि प्रशासन तमाम घटना क्रम की आड़ में छात्रहित को नजरअंदाज कर रही है. उनकी समस्या को लेकर उदासीन है, उन्हें लगने लगा है कि उनके मनमाने रवैए के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठायेगा. तमाम छात्र अपनी समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर रहे हैं. आरोप लगाया कि स्नातक पार्ट टू की परीक्षा हुए लगभग दो माह बीत गये हैं, लेकिन अबतक छात्रों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. ऐसे में कई छात्रों का पार्ट थ्री रिजल्ट पेंडिंग है. कहा कि परिषद छात्रहित को लेकर विवि में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >