bhagalpur news. सदर अस्पताल की गंदगी देख भड़की राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम

भागलपुर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर एनक्वास की टीम बुधवार को पहुंची थी

भागलपुर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर एनक्वास की टीम बुधवार को पहुंची थी. टीम अस्पताल की सफाई व्यवस्था को देखकर नाराजगी व्यक्त की. मंगलवार दोपहर पहुंची यह टीम बुधवार को सदर अस्पताल के कई विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सफाई व्यवस्था को देखकर टीम के डाॅ जावेद व डाॅ प्रियंका ने कहा कि अस्पताल की यह व्यवस्था इस तरह कैसे, इस व्यवस्था में सुधार किया जाये. बता दें कि सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा है. उपकरण के रख-रखाव बेहतर तरीके से नहीं किया जाता है, खिड़की, दरवाजा समेत अन्य जगहों पर सफाई व्यवस्था सही नहीं थी. इतना ही नहीं ब्लड बैंक में भी कचरा कर प्रबंधन ठीक नहीं है. पुनर्वास केंद्र में दस दिनों से स्पेशल भोजन बच्चों को नहीं दिया जा रहा है. टीम के साथ जिला गुणवत्ता सलाहकार डाॅ प्रशांत कुमार, हेल्थ मैनेजर आशुतोष कुमार, लेखापाल आदित्य कुमार साथ थे. राज्य से आयी टीम से अगर अस्पताल को 70 प्रतिशत अंक मिला तो राष्ट्रीय टीम अंतिम बार निरीक्षण करने जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >