bhagalpur news. पटना परीक्षा देने गया छात्र वापस नहीं लौटा

तातारपुर थाना क्षेत्र के लहरी टोला निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार रहस्यमय तरीके से गायब है.

तातारपुर थाना क्षेत्र के लहरी टोला निवासी 23 वर्षीय राहुल कुमार रहस्यमय तरीके से गायब है. न तो उसके मोबाइल से संपर्क हो पा रहा है और न ही किसी प्रकार की उसकी सूचना आ रही है. राहुल के पिता ने ततारपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. प्रकाश साह ने बताया कि 12 जून को रेलवे की परीक्षा देने राहुल पटना के लिए निकला था. वह अपने घर से काला टीशर्ट, नीला जींस, लाल बैग और मैरून रंग की हवाई चप्पल पहन कर निकला थे, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी राहुल लौट कर घर नहीं आया है. अनहोनी की आशंका से परिजन सहमे हैं. पिता ने बताया कि राहुल की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. ततारपुर पुलिस ने भी आसपास के थानों में राहुल के गुमशुदा रहने की सूचना दी है और सोशल मीडिया में भी राहुल की तस्वीर के सूचना को साझा किया गया है. राहुल के संदर्भ में किसी भी प्रकार की सूचना के लिए ततरपुर पुलिस ने मोबाइल नंबर 9431822603 जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >