Bhagalpur News. न्यू भागलपुर स्टेशन का डीपीआर छह माह बाद रेलवे बोर्ड ने लौटायी

रेलवे बोर्ड ने डीपीआर लौटाई.

-बोर्ड ने डीपीआर में कुछ सुधार का दिया है निर्देश-जगदीशपुर में बनना है न्यू भागलपुर स्टेशनन्यू भागलपुर स्टेशन की डीपीआर रेलवे बोर्ड ने कोलकाता मुख्यालय को लौटा दिया है. बोर्ड ने डीपीआर में सुधार का निर्देश देते हुए डीपीआर को लौटाया है. कोलकाता मुख्यालय की ओर करीब छह माह पहले डीपीआर भेजा था. न्यू भागलपुर स्टेशन 310 करोड़ की लागत से जगदीशपुर में बनना है.रेलवे बोर्ड ने न्यू भागलपुर स्टेशन के निर्माण के साथ यार्ड के सौंदर्यीकरण योजना का जिक्र करने को कहा है. डीपीआर बनाने का जिम्मा उत्तर प्रदेश की याती निधि कंस्ट्रक्शन को मिला है. रेलवे मुख्यालय सूत्रों के अनुसार अब डीपीआर में उल्लेखित सुधार का जिक्र कर भेजा जायेगा. न्यू भागलपुर स्टेशन पहले भागलपुर-टेकानी स्टेशन के बीच बनना था. लेकिन जगह कम होने के कारण मुख्यालय ने इस योजना में बदलाव करते हुए जगदीशपुर में जगह का चयन किया है.

– न्यू भागलपुर स्टेशन पर रहेगी ये सुविधा

न्यू भागलपुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढ़ी, लिफ्ट, फूड-प्लाजा,एटीएम सहित यात्रियों के लिए कई सुविधा दी जायेगी. इतना ही नहीं यात्रियों के गाड़ी के ठहराव के लिए चारपहिया व दोपहिया वाहनों के लिए स्टैंड, 24 घंटे प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल की दुकान रहेगी. इस स्टेशन के निर्माण के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव घटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >