विद्यार्थियों को पैसे भेजने का प्रोसेस शुरू, टीएमबीयू ने पैट परीक्षा का विज्ञापन किया रद्द

टीएमबीयू सहित सूबे के विश्वविद्यालय में पीएचडी में यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर नामांकन होगा.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

टीएमबीयू सहित सूबे के विश्वविद्यालय में पीएचडी में यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर नामांकन होगा. पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) के आधार पर अब नामांकन नहीं लिया जायेगा. लोकभवन ने पैट से पीएचडी में एडमिशन पर रोक लगा दी है. इसे लेकर टीएमबीयू में पैट परीक्षा को लेकर बनी कमेटी ने बैठक की. सर्वसम्मति से पैट परीक्षा को लेकर जारी विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

विवि वेबसाइट पर अपलोड किया गया रद्द का नोटिफिकेशन

पैट परीक्षा कमेटी के संयोजक प्रो विनोद कुमार ओझा ने बताया कि पैट परीक्षा के विज्ञापन रद्द किये जाने का नोटिफिकेशन टीएमबीयू के वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है. साथ ही निर्णय लिया गया कि शीघ्र करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने पैट परीक्षा के लिए आवेदन के साथ शुल्क जमा किया था. उन विद्यार्थियों को शुल्क वापस करने की प्रोसेस शुरू कर दी गयी है. जल्द ही उन विद्यार्थियों को राशि उनके खाता में भेजा जायेगा.

लोकभवन ने जारी किया था पत्र

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने टीएमबीयू सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा है. इसमें कहा कि पीएचडी में यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर नामांकन होगा. पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) के आधार पर अब नामांकन नहीं लिया जायेगा. लोकभवन से जारी आदेश का टीएमबीयू प्रशासन पालन कर रहा है. बता दें कि टीएमबीयू में पैट परीक्षा 2024 को लेकर आवेदन लिया जा रहा था. संभावित जुलाई में पैट परीक्षा होना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >