BHAGALPUR निपुण विद्यालय बनाने के लिए पीयर लीडर ने लिया संकल्प

कहलगांव. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में मंगलवार को प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी निपुण लीडर को बैच, मेडल और शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कहलगांव (भागलपुर) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS : कहलगांव. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में मंगलवार को प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी निपुण लीडर को बैच, मेडल और शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मेंटर शिक्षक रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में सभी निपुण लीडर द्वारा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प लिया गया. बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान लाकर प्रारंभिक वर्षों में भाषा और गणित में दक्ष बनाने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में मिशन निपुण बिहार के तहत नियमित कक्षा का संचालन किया जा रहा है. प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के निर्देशानुसार सभी वर्ग शिक्षक अपनी-अपनी कक्षा में पीयर लीडर के माध्यम से प्रतिदिन 40 मिनट कक्षा का संचालन करवा रहे हैं. प्रत्येक शनिवार को पीयर लीडर के साथ बैठक कर वर्ग शिक्षक कक्षा संचालन के दौरान होने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हैं. प्रधान शिक्षक ने कहा कि पीयर लर्निंग एक ऐसी शिक्षण प्रक्रिया है, जिसमें विद्यार्थी कक्षा में न केवल अपने अध्यापकों से, बल्कि अपने साथी विद्यार्थियों से भी मिलकर सीखते हैं. इस प्रक्रिया में वे समूह में कार्य करने की कला सीखते हैं, ज्ञान का विस्तार करते हैं और आपस में अपने अनुभवों व विचारों को साझा करना सीखते हैं. मेंटर शिक्षक रंजीत कुमार ने कहा कि यह सहयोगात्मक प्रक्रिया बच्चों में आत्मविश्वास, समझदारी तथा गहन ज्ञान अर्जित करने की क्षमता का विकास करती है, ताकि वे भविष्य में और अधिक दक्ष बन सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >