Bhagalpur News: टीएमबीयू में आरक्षण रोस्टर उल्लंघन का मामला पहुंचा आयोग

टीएमबीयू में आरक्षण रोस्टर का उल्लंघन कर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अब गंभीर हो गया है.

संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू में आरक्षण रोस्टर का उल्लंघन कर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अब गंभीर हो गया है. समाजशास्त्र विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ रविंद्र कुमार राम ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग, बिहार को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय की अधिसूचना संख्या-85/2025 (दिनांक 01.07.2025) के तहत पारित आदेश में आरक्षण रोस्टर का अनुपालन नहीं किया गया.

डॉ राम ने अपने आवेदन में कहा था कि नियुक्त अतिथि शिक्षकों की सूची में एक भी अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व नहीं है. जो सीधा सरकारी नियमों का उल्लंघन है. इस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए कुलसचिव, टीएमबीयू को पत्र भेज कर तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >