Bhagalpur News. डाला, दउरा, ज्वेलरी और कपड़े का बाजार हुआ गुलजार

ज्वेलरी व कपड़े का बाजार गुलजार.

आ गया शादी का मौसम: मॉनसून बेडिंग की तैयारी शुरू, दो दिनों के बाद बाजार में और बढ़ेगी गहमागहमी-कपड़ा बाजार में 50 फीसदी बिक्री बढ़ी, तो सर्राफा व शृंगार प्रसाधन के सामान की 30 फीसदी खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो जायेगा. 15 अप्रैल से भागलपुर में शहनाई की गूंज होंगी. सड़कों व गलियों में ढोल-ताशे व बैंड बजने लगेंगे. 15 अप्रैल से जून के आखिरी सप्ताह तक शहनाई की गूंज में फूल बरसेंगे, मानसून बेडिंग की तैयारी बाजार में शुरू हाे गयी. लगन को लेकर बाजार में रौनक अभी से बढ़ गयी है. कपड़ा बाजार में 50 फीसदी बिक्री बढ़ गयी है, तो सर्राफा व शृंगार प्रसाधन के सामान की 30 फीसदी मांग बढ़ गयी है. कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डाला, दउरा, ज्वेलरी और कपड़े का बाजार गुलजार हो गया है. मौर, पगड़ी के साथ सजावटी डाला, दाउरा सजने से लगने लगा है.दाउरा कारोबारी रेखा देवी ने बताया कि लड़की वाला डाला 200 से 250 रुपये पीस, तो लड़का वाला 250 से 300 रुपये पीस बिक रहे हैं. इस बार कीमत नहीं बढ़ायी गयी है. लगन को लेकर सजावटी सामान के विक्रेता कैलाश मावंडिया ने बताया कि उनके यहां सामान्य मोर 250 रुपये पीस, जबकि पगड़ी 35 रुपये पीस बिक रहे हैं. मोर 1200 रुपये तक और पगड़ी 1500 रुपये तक मिल रहे हैं. इसके अलावा हल्दी मेहंदी बोर्ड, हल्दी मेहंदी थाली 100 से 600 रुपये पीस, पूजा थाली 200 से 600 रुपये तक, हल्दी मेहंदी टीका, हल्दी मेहंदी कलर फॉग हरा व पीला कलर में मिल रहे हैं. बरतन बाजार, श्रृंगार प्रसाधन के सामान की भी खूब बिक्री हो रही है. ब्रांडेड गार्मेंट शोरूम के संचालक पीके घोष ने बताया कि लगन के लिए दूल्हे की शेरवानी के साथ-साथ परिवार के लोगों के लिए कुर्ता-पायजामा की मांग है. वहीं लड़के नए स्टाइल के कपड़े पसंद कर रहे हैं. इस बार पुराने पैटर्न में पैंट और शर्ट स्मार्ट लुक में आ रहे हैं. महिलाओं के लिए लहंगा चुनरी, बनारसी साड़ी, डोला सिल्क, प्योर सिल्क, कामदार साड़ी, कांजीबुरम, लक्ष्मीपति, सुभाष की हर रंग डिजाइन की साड़ी आ रही है. कपड़ा व्यवसायी अरुण चोखानी ने बताया कि लहंगा, साड़ी का क्रेज कम नहीं हुआ है. 4000 से 15 हजार रुपये तक में बिक रहे हैं. रेडिमेड व्यवसायी अभिषेक जोशी ने बताया कि अभी कॉटन में पॉलिफील कपड़ों की ओर लोग अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जो ढाई सौ से लेकर पांच सौ तक में मिल रहे हैं. आभूषण दुकानों में लगन शुरू होने पर अपने दिये आर्डर की डिलीवरी भी करानेवाले ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी. सर्राफा व्यवसायी विशाल आनंद ने बताया कि लगन को लेकर सर्राफा बाजार में 20 से 30 फीसदी बिक्री बढ़ी है, अधिकतर लोग नौ जेवर का सेट की डिमांड कर रहे हैं. इसमें गले का नेकलेस, ईयर रिंग, कंगन, टीका, नथ, मंगल सूत्र, चैन, पायल व बिछिया खरीदते हैं, जो पांच लाख रुपये से लेकर अनलिमिटेड दाम में उपलब्ध है, जो 10 साल पहले 50 हजार रुपये में उपलब्ध हो जाता था.डायमंड में अंगूठी व टॉप्स की बिक्री बढ़ी है. सर्राफा व्यवसायी दीपक सोनी ने बताया कि अभी पेंडेंट (लॉकेट), कान की बाली अधिक पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा कुंदन जड़ा हुआ आभूषण की बिक्री भी बढ़ी है. बरतन दुकानदार ने बताया कि लगन को लेकर बरतन बाजार में उतना रौनक नहीं है. फिर भी सामान्य दिनों से 20 फीसदी बिक्री बढ़ी है. पीतल का कठौत, बाल्टी सेट, ड्रम सेट, फिल्टर व मिक्सी की बिक्री बढ़ी है. इसके अलावा शहरी लोग इंडेक्शन चूल्हे अधिक खरीद रहे हैं. लहठी विक्रेता बुलिया मनिहार ने बताया कि दुल्हन सेट के अलावा मैचिंग सेट की बिक्री बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >