bhagalpur news. सब-डर्मल इंप्लांट विषय पर सेमिनार, तीन साल तक काम करता है इंप्लांट

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के महिला एवं प्रसूति विभाग में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गर्भ निरोधक विधि सब-डर्मल इंप्लांट विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ.

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के महिला एवं प्रसूति विभाग में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गर्भ निरोधक विधि सब-डर्मल इंप्लांट विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ. अस्पताल के कुल 12 चिकित्सकों को डॉ सुधा एवं डॉ अनुपमा सिंह ने प्रशिक्षण दिया. इसमें इंप्लांट प्रत्यारोपण की तकनीक सिखायी गयी. राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों ने बताया कि यह विधि तीन साल तक अनचाहे गर्भ से बचाता है. साथ ही बार-बार और कम समय के भीतर गर्भधारण से होने वाली जानलेवा जटिलताओं से भी रक्षा प्रदान करता है. विभागाध्यक्ष डॉ अनुपमा सिन्हा ने बताया कि अधिकांश महिलाओं को प्रसव के बाद कुछ महीनों में ही माहवारी शुरू हो जाती है. इस कारण वो जल्दी गर्भधारण कर सकती हैं और इंप्लांट इसका सबसे बढ़िया और कारगर विधि है. डॉ सुधा ने यह बताया कि इंप्लांट लगाने के सात दिनों के अंदर काम करना शुरू कर देता है. डॉ अनुपमा सिंह ने कहा कि इंप्लांट लगाने से कुछ महिलाओं को माहवारी में दिक्कत आ सकती है. लेकिन साधारण दवाओं से यह समस्या जल्द ठीक हो जाती है. यह समस्या नौ माह के गर्भधारण संबंधित समस्याओं की तुलना में बहुत कम है. इसलिए महिलाओं को परिवार नियोजन की इंप्लांट विधि जरूर अपनानी चाहिए. जिला स्वास्थ्य समिति एवं पीएसआई इंडिया कि टीम ने बताया कि बार-बार गर्भपात होने से बांझपन और अन्य प्रसूति संबंधी समस्याएं आ सकती हैं. साथ ही बड़े ऑपरेशन से प्रसव के बाद तुरंत गर्भ धारण से जान का खतरा भी बन जाता है. इसलिए इंप्लांट सेवा एक सटीक उपाय है. प्रशिक्षण में विभागाध्यक्ष डॉ अनुपमा सिन्हा, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ सुधा एवं डॉ अनुपमा सिंह, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक भरत कुमार सिंह, पीएसआई इंडिया से जूही कुमारी, नवीन राय एवं अय्याज अशरफी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >