Bhagalpur News : हज यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, स्टेशन परिसर में उमड़ी भीड़

हज यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, स्टेशन परिसर में उमड़ी भीड़

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले से हज यात्रा के लिए आजमीने हज का पहला जत्था सोमवार को रवाना गया है. दिल्ली व कोलकाता से मदीना व मक्का के लिए रवाना होंगे. उनको रवाना करने आये परिजनों व दोस्तों की भीड़ स्टेशन परिसर में उमड़ पड़ी. दूसरी तरफ अरहम ट्रस्ट की तरफ से हाजियों को स्टेशन में फूल की माला पहना स्वागत कर दिल्ली के लिये रवाना किया गया. हज यात्रा पर जाने वालों में मोहम्मद आजाद, सितारा, रिजवान हैदर, तलत रहमान आदि शामिल है.

अरहम ट्रस्ट के चेयरमैन रिजवान खान ने बताया कि देश की तरक्की,अमन-चैन,आपसी भाईचारा को लेकर दुआ मांगी गयी. मौके पर डिप्टी मेयरडॉ सलाहउद्दीन अहसन साहब ने भी हज यात्रा पर जा रहे लोगों को फुल की माला पहना स्वागत किया. इस अवसर पर गुलाब आलम, परवेज खान, अरबाज खान, हीरो मलिक खान, अनवारूल, मसूद आलम, सुल्तान, फरहान, इमरान, महताब आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >