bhagalpur news. भागलपुर को एजुकेशन सिटी बनाने में भागीदारी निभायेगी नागरिक विकास समिति

नागरिक विकास समिति की ओर से रविवार को लालबाग तिलकामांझी में अध्यक्ष रमण कर्ण की अध्यक्षता में बैठक हुई

नागरिक विकास समिति की ओर से रविवार को लालबाग तिलकामांझी में अध्यक्ष रमण कर्ण की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि स्मार्ट सिटी को अब एजुकेशन सिटी के रूप में तैयार किया जायेगा. इसे लेकर ज्ञापन तैयार कर सरकार एवं प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया गया. इससे पहले संगोष्ठी हुई. विषय प्रवेश शिक्षाविद डॉ राजीव कांत मिश्रा ने कराया. मुख्य वक्ता महापौर डॉ वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ सलाहउद्दीन अहसन, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व कुलपति डॉ पवन पोद्दार, डॉ आरके सिंह, अभय कांत झा, डॉ सतीश कुमार, डॉ अर्चना, डॉ नीलिमा राजहंस, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप झुनझुनवाला ने संबोधित किया. सचिव सत्यनारायण प्रसाद एवं संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पूरे वर्ष का कार्यक्रम तैयार किया गया है. इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सामाजिक सद्भावना के कार्यों को लेकर पूरे वर्ष करने का रूपरेखा तय की गयी. सैंडिस कंपाउंड में टहलने वालों से प्रवेश शुल्क न लेने का अपील की. मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने कहा कि शहरवासियों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हूं. एजुकेशन सिटी के लिए जो जरूरत होगी, वह पूरा करने का प्रयास करूंगी. दक्षिणी क्षेत्र की समस्या के समाधान भी कर रही हूं. डॉ सलाहउद्दीन अहसन कहा कि भागलपुर को एजुकेशन हब बनाने की जरूरत है. भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भागलपुर के विकास के लिए सरकार का विशेष फोकस है. राजीवकांत मिश्रा ने कहा कि एजुकेशन सिटी बनाने में हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, जिसे सरकार स्तर से दूर किया जाना चाहिए. विचार विमर्श में डॉ संजय निराला, जिमी क्वाड्रेस, प्रो मनोज कुमार, प्रो एजाज अली रोज, रमन शाह, अजय सिंह, दीपक शर्मा, डॉ बिहारी लाल, फरहत जबी जुगनू, राजेश कुमार, दीपक सिंह, मनोज सिंह, इम्तियाज, मो आफताब, महताब, कौशल ठाकुर, विनोद पंडित, पूजा बचीयानी, रत्ना गुप्ता, सुमन आनंद, रेखा, डॉ सविता, शैलेंद्र मिश्रा, विद्यानंद सिंह, मो जमीअतुल, डॉ तबरेज अख्तर, अफरोज आलम, सतपाल सिंह, यासिर परवेज, निशांत झा, इम्तियाज अहमद, अभिषेक कुमार, जसविंदर सिंह, रजनीश कुमार, विनोद ढंढानिया, जितेंद्र घोष, आशीष आनंद, नरेश शाह, मनोज कुमार, नितीश नंदा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >