bhagalpur news. कॉलेज ने प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं दिया अंक, तो विवि ने थ्योरी में अनुपस्थित दिखा किया फेल

टीएमबीयू व एसएम कॉलेज की लापरवाही ने छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा दी है

टीएमबीयू व एसएम कॉलेज की लापरवाही ने छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा दी है. कॉलेज ने प्रैक्टिकल परीक्षा में अंक नहीं दिया, तो विवि ने थ्योरी पेपर की परीक्षा में छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया है. ऐसे में एसएम कॉलेज संगीत विभाग की 17 छात्राओं ने मामले को लेकर विवि के डीएसडब्ल्यू से शिकायत की है. इस बाबत डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कॉलेज प्राचार्य प्रो निशा झा, संगीत विभाग की शिक्षिका व परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा को बुलाकर अपने कार्यालय में आपात बैठक की. छात्राओं की समस्या से अवगत कराया. करीब एक घंटे तक चले बैठक में स्पष्ट निर्णय नहीं निकल सका. ऐसे में विवि व कॉलेज प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है.

छात्राओं ने कहा, प्रैक्टिकल को बताया थ्योरी परीक्षा

एसएम कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि सेमेस्टर टू में संगीत विषय में एमडीसी-टू की परीक्षा दी थी. पाठ्यक्रम के अनुसार इस सेमेस्टर में केवल प्रैक्टिकल की परीक्षा थी, लेकिन जब रिजल्ट घोषित हुआ, तो सभी छात्राओं को थ्योरी पेपर में अनुपस्थित दिखाया गया. प्रैक्टिकल परीक्षा का कोई अंक नहीं दिये गये थे. विवि से मिली जानकारी के अनुसार संगीत विषय में प्रैक्टिकल परीक्षा का ही प्रावधान है, लेकिन विवि के परीक्षा विभाग ने प्रेक्टिकल परीक्षा के जगह पर थ्योरी परीक्षा बताकर छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया.

सेमेस्टर तीन में नामांकन के लिए तिथि घोषित

छात्राओं ने डीएसडब्ल्यू से कहा कि सेमेस्टर तीन में 20 से 27 जनवरी तक नामांकन होना है. इसे लेकर कॉलेज प्रशासन ने तिथि निर्धारित कर दी है. रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर सेमेस्टर तीन में नामांकन लेने से वंचित हो जायेंगे. ऐसे में उनलोगों का साल बर्बाद भी हो सकता है.

प्राचार्यद करें समस्या का समाधान – डीएसडब्ल्यू

डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि कॉलेज की प्राचार्य प्रो निशा झा से कहा गया कि मामले में कौन दोषी है, इसका पता कर कार्रवाई करे. साथ ही छात्राओं की समस्या का हरहाल में समाधान करे. इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक से भी निर्देश दिया गया है. दोनों लोगों से स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि छात्राओं के रिजल्ट में अविलंब सुधार करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >