गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रंगरा प्रखंड के मवि रंगरा की चहारदीवारी नहीं रहने का मामला विस में उठाते हुए कहा है कि चहारदीवारी नहीं रहने से असामाजिक तत्वों एवं पशुओं की आवाजाही से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. सरकार ने छह माह में चहारदीवारी का काम पूरा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने इस्माईपुर प्रखंड के 519 टोला के इस्माइलपुर प्रखंड उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन व चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने का प्रश्न सरकार के समक्ष रखा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि छह माह में उक्त विद्यालय की चहारदीवारी व भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय दो कमरे में संचालित हो रहा है. उच्च माध्यमिक विधायक पूर्वी भिट्ठा के भवन का निर्माण बीएसईआईडीसी पटना की ओर से एसएसएस मॉडल से होना है. उक्त विद्यालय की चहारदीवारी व भवन निर्माण के कार्य को लेकर प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है. जल्द ही कार्य की स्वीकृति देकर छह माह में कार्य पूरा किया जायेगा. विद्यालय के भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने से गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक को भाजपा नेता गुलाबी सिंह, गुलशन मंडल, अजित सिंह, दीपक ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जिस तरह से विधायक गंभीर हैं, उससे विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा में व्यापक सुधार होगा. विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में सभी स्कूलों की चहारदीवारी और जर्जर भवन के जगह नया भवन बनाने का प्रयास जारी रहेगा. विद्यालय में पठन पाठन सुचारू ढंग से चलना चाहिए. विद्यालय में जहां शिक्षक की कमी है उसको भी पूरा कराया जायेगा.
Bhagalpur news उमावि पूर्वी भिट्ठा का जल्द बनेगा भवन

Bhagalpur news उमावि पूर्वी भिट्ठा का जल्द बनेगा भवन
Copied link
गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रंगरा प्रखंड के मवि रंगरा की चहारदीवारी नहीं रहने का मामला विस में उठाते हुए कहा है कि चहारदीवारी नहीं रहने से असामाजिक तत्वों एवं पशुओं की आवाजाही से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.