Bhagalpur News: रोपनी करने गयी लापता दोनों महिलाओं का गंगा में मिला शव

एक महिला का शव पकड़तल्ला, तो दूसरी का कहलगांव में गंगा नदी में मिला

= एक महिला का शव पकड़तल्ला, तो दूसरी का कहलगांव में गंगा नदी में मिला

= दोनो शवों के जीभ बाहर निकले थे, स्थिति देख परिजन बोले, हत्या कर दी गयी

प्रतिनिधि, घोघा

रसलपुर बहियार में बुधवार को रोपनी करने गयी लापता पिंकी देवी और रेखा देवी का शव शुक्रवार को पकड़तल्ला व कहलगांव में गंगा नदी से पुलिस ने बरामद किया है. दोनों शवों का जीभ बाहर की ओर निकला हुआ था. परिजनों ने शव देखते ही कहा कि हत्या कर दोनों को गंगा में बहा दिया गया है. उल्लेखनीय है कि महिलाओं को रोपनी के लिए ले जाने वाली मेठ घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी वचनदेव मंडल की पत्नी शकुना देवी आठ महिलाओं को रसलपुर बहियार साथ ले गयी थी. रोपनी के बाद सभी महिलाएं घर लौट गयीं लेकिन शाहपुर की पिंकी देवी व कुलकुलिया की रेखा देवी नहीं लौटी थीं. परिजनों ने खेत मालिक प्रदीप यादव से संपर्क किया था, तो कहा था कि आधा घंटा पहले चली गयी हैं. मेठ शकुना देवी ने भी यही बात दोहरायी थीं.

अन्य महिलाओं ने कबूला, लापता दोनों पानी में बह गयी थीं

साथ गयी सभी महिलाओं ने वही बात दोहराया था कि आधा घंटा पहले चली गयी है. पुलिस ने मेठ शकुना से सख्ती से पूछताछ की, तब बतायी कि खेत मालिक सभी को हाथ पकड़ कर गेरुआ नदी पार कराया है. रेखा और पिंकी का हाथ छूट गया और पानी में बहती चली गयी. घटना के बाद हमलोग डर गये थे. खेत मालिक के कहने पर हमलोग बात छिपा रहे थे. घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार व रसलपुर थाना प्रभारी कन्हैया कुमार ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >