bhagalpur news. स्कूल सचिव ने कहा, सभागार स्कूल का है, एमइसी का नहीं

एमइसी की रविवार को इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल परिसर स्थित कमेटी के सभागार को लेकर स्कूल के सचिव मोहम्मद जावेद खान व एमइसी के महासचिव हारिस फरीद अहमद खान के बीच तीखी बहस हुई

भागलपुर

एमइसी की रविवार को इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल परिसर स्थित कमेटी के सभागार को लेकर स्कूल के सचिव मोहम्मद जावेद खान व एमइसी के महासचिव हारिस फरीद अहमद खान के बीच तीखी बहस हुई. महासचिव ने कहा, एमइसी के सभागार में बैठक करने आये है. स्कूल सचिव ने कहा, सभागार स्कूल का है, एमइसी का नहीं. अगर है, तो कागजात दिखाये. इसे लेकर दोनों तरफ से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये गये. कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया. इसी बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया.

पुरानी कमेटी ही वैध – सचिव

स्कूल के शासी निकाय के सचिव मोहम्मद जावेद खान ने कहा कि स्कूल के सभागार में मिलादुन्नवी का कार्यक्रम चल रहा था. तभी रूमी उर्फ हारिस फरीद अहमद खान, मजहर अख्तर शकील सहित दो-चार अन्य लोग पुलिस के साथ स्कूल पहुंचे. कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप लगाया. पहले से ही कार्यक्रम तय था. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग पुलिस को लेकर धार्मिक कार्य को बाधित करने का काम किया. इससे कार्यक्रम में आये मौलाना, बच्चे व आमलोग परेशान हो गये. जावेद खान ने कहा कि पूरे मामले को लेकर जनता के बीच जायेंगे. कहा कि एमइसी के तहत आते हैं, लेकिन स्कूल का अपना कार्यक्रम है. अपने संस्थान को बर्बाद नहीं होने देंगे. कुछ लोग जबरदस्ती कमेटी खड़ा कर लिया है. कमेटी अवैध है. चुनाव की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में कमेटी कैसे बन सकती है. पुरानी कमेटी ही वैध है. उस कमेटी में अध्यक्ष मो इस्लाम व महासचिव प्रो फारूक अली है. पूरे मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

बैठक को रोकने के लिए कार्यक्रम कराया – महासचिव

एमइसी के महासचिव हारिस फरीद अहमद खान ने तमाम आरोप को खारिज करते हुए निराधार व बेबुनियाद बताया है. कहा कि जो कुछ भी हुआ, पुलिस मौके पर मौजूद थी. कहा कि एमइसी की बैठक को रोकने के लिए एक साजिश के तहत स्कूल के सचिव ने मिलादुन्नवी कार्यक्रम कराया. कहा कि एमइसी अगर अवैध है, तो जावेद खान भी अवैध रूप से सचिव बने हुए है. महासचिव ने कहा कि जावेद खान को चुनाव से डर लग रहा है. उन्हें इस बात की जानकारी है कि चुनाव होने पर जनता उनको बाहर कर सकती है.

आपस में बैठ कर रास्ता निकाले- बर्दी खान

इंटर कॉलेज शासी निकाय के सचिव बर्दी खान ने पूरे मामले में कहा कि दोनों पक्ष आपस में मिल-बैठकर रास्ता निकाले. एमइसी में गुटबाजी नहीं चलने देंगे. कहा कि इस तरह का मामला सामने आना काफी दुखद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >