bhagalpur news.12 घंटे धरना के बाद नये डिग्री कॉलेजों के लिए प्रभारी प्राचार्य व शिक्षकों ने दिया योगदान

धरना के बाद शिक्षकों ने दिया योगदान.

टीएमबीयू के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय 10 नये डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों ने शनिवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में योगदान दे दिया. शाम तक करीब 40 शिक्षक, आधा दर्जन से अधिक प्रभारी प्राचार्य व लगभग 10 कर्मचारियों ने भी नये डिग्री कॉलेज के लिए योगदान दिया. बजे शिक्षक सोमवार को योगदान देंगे.बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार तक नये डिग्री कॉलेजों में योगदान देने को लेकर शिक्षक आक्रोशित थे. 60 शिक्षक एकजुट होकर दोपहर दो से रात दो बजे तक रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना पर डटे रहे थे. प्रतिनियुक्ति से संबंधित अधिसूचना वापस करने की मांग कर रहे थे. जाहिर है शिक्षकों की मांगे नहीं मानी गयी और आखिरकार योगदान दे दिया.

योगदान देने के बाद रो पड़ी शिक्षिका

रजिस्ट्रार कार्यालय में योगदान देने के बाद एक शिक्षिका रो पड़ी. शिक्षिका का कहना था कि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. प्रखंड के कॉलेज में भेजा दिया गया है. कई समस्या सामने आ रही है. दूसरी तरफ प्रभारी प्राचार्य पर योगदान देनेवाले एक शिक्षक ने आवेदन के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर रजिस्ट्रार कार्यालय में दिया. उनका कहना था कि दिल की बीमारी से ग्रसित हैं. उन्हें मूल कॉलेज में ही रखा जाये. कुछ प्रभारी प्राचार्य ने आवेदन देकर कहा कि दो माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. एक दिव्यांग शिक्षक ने भी रजिस्ट्रार को आवेदन देकर प्रतिनियुक्ति से मुक्त किये जाने का आग्रह किया है. बताया जा रहा कि दिव्यांग शिक्षक की जगह पर दूसरे शिक्षक का नाम जुट सकता है.

घबराएं नहीं, मूल कॉलेजों में ही होगी वापसी – रजिस्ट्रार

विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने योगदान दे रहे शिक्षकों से कहा कि घबराएं नहीं. मूल कॉलेजों में वापसी होगी. सरकार के निर्देश का पालन किया जा रहा है. आपकी मांगों से विवि के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. विवि प्रशासन शिक्षकों की परेशानी को समझती है. नयी व्यवस्था है. ऐसे में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. रजिस्ट्रार के सकारात्मक पहल से शिक्षकों में आशा जगी है. वे लोग बारी-बारी से प्रतिनियुक्ति कॉलेजों के लिए योगदान दिया.

टीएमबीयू ने दस नये काॅलेजों को मान्यता प्रदान की

टीएमबीयू ने भागलपुर व बांका जिले के 10 प्रखंडों में नये राजकीय डिग्री कालेजों को मान्यता प्रदान की है. इन कॉलेजों को अंगीभूत इकाई के रूप में स्वीकृति प्रदान की गयी है. इसमें भागलपुर जिले में पीरपैंती, गोपालपुर, गोराडीह, इस्माइलपुर, खरीक व रंगरा चौक में नये डिग्री कॉलेज है. जबकि बांका जिले के अंतर्गत बाराहाट, अमरपुर, बेलहर व फुल्लीडुमर में भी राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित किया गया है. विवि प्रशासन ने स्नातक सत्र 2026-30 से सेमेस्टर वन के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. एक जुलाई से उन कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >