Bhagalpur news हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

सभी विद्यालयों में सत्र की पहली शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम आयोजित हुई.

विभागीय आदेशानुसार सभी विद्यालयों में सत्र की पहली शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम आयोजित हुई. मवि जगदीशपुर में संगोष्ठी में विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रीति देवी की अध्यक्षता में हुई. उद्घाटन प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र, सचिव प्रीति देवी, अभिभावकों व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई, घर में अध्ययन का माहौल, नैतिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता पर चर्चा की. अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के बेहतर विकास व निपुण बिहार लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिल कर कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी, भारती कुमारी, अभिभावक मनीषा कुमारी, शीला देवी, पिंकी देवी, दुर्गा देवी, कृष्णा देवी सहित काफी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. प्रावि गोहारियो में भी शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण पर चर्चा की गयी. अभिभावकों को जिम्मेदार माता-पिता बनने के लिए प्रेरित किया गया. प्रधान शिक्षक श्रवण रजक ने अभिभावकों से बच्चों को समय पर साफ गणवेश में विद्यालय भेजने, घर पर गृहकार्य कराने और तेज धूप में विशेष ध्यान रखने की अपील की. मौके पर कुमारी हेमलता, कुमारी निशु, तालिमी मरकज इम्तियाज सहित सभी बाल प्रेरक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.

मवि धरहरा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

गोपालपुर. मवि धरहरा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक युगेश कुमार ने किया. संगोष्ठी का थीम हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थी. संगोष्ठी में शिक्षकों ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय नियमित भेजें तथा अल्पाहार निश्चित रूप से करा कर भेजें. बच्चो के पोषण ,स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. बच्चों को जो गृह कार्य दिये जाते हैं उसपर अभिभावक निश्चित रूप से ध्यान दें. अनामांकित बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. एक बेहतर समाज की परिकल्पना के लिए अभिभावकों को जागरूक होना अतिआवश्यक है. संगोष्ठी में महिला अभिभावकों की संख्या अधिक देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >