भागलपुर में तनिष्क शोरूम डकैती की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार

Tanishq Showroom Robbery: तिलकामांझी तनिष्क शोरूम में डकैती की घटना को उसके गिरोह के सदस्य अंजाम देने वाले थे. इसी को लेकर शनिवार को वह तनिष्क शोरूम की रेकी करने के लिए भागलपुर में पिछले एक सप्ताह में रह रहा था. उसने बताया कि पश्चिम बंगाल के दमदम जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी ने जेल के भीतर से अपने गुर्गों से फोन पर बात कर तिलकामांझी स्थित तनिष्क शोरूम में डकैती की योजना बनायी है.

Tanishq Showroom Robbery: तिलकामांझी स्थित तनिष्क शोरूम में डकैती की योजना को भागलपुर पुलिस ने विफल कर दिया है. पुलिस ने झारखंड स्थित साहेबगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र के दुसाधपड़ा वार्ड नंबर 9 निवासी मो मुमताज उर्फ मुसमा इशाकचक से गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस की बरामदगी की है. मुमताज की निशानदेही पर डकैती की योजना में शामिल 8 अपराधियों को वैशाली से गिरफ्तार किया गया है. भागलपुर पुलिस द्वारा मामले में वैशाली पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना और अपराधियों की जानकारी दी गयी थी. जिसके आधार पर अग्रतर कार्रवाई की गयी. हालांकि पुलिस मान रही है कि मामले में कई अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी की जानी है.

प्रेस रिलीज में क्या बताया गया

भागलपुर पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देने के लिए भागलपुर पुलिस की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया. इसमें बताया गया है कि तकनीकी जांच और मानवीय सूत्रों से भागलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलकामांझी स्थित तनिष्क शोरूम में डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह भागलपुर पहुंचा है. इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा ईदगाह के पास एकत्र होने वाले हैं. इस सूचना पर भागलपुर पुलिस की ओर से प्री एक्टिव पुलिसिंग करते हुए डकैतों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.

सीनियर एसपी के निर्देश पर और एसपी सिटी की निगरानी में टीम का नेतृत्व सिटी डीएसपी को सौंपा गया. टीम ने मिली सूचना का सत्यापन किया और 27 अप्रैल को पुलिस ने बरहपुरा ईदगाह के समीप किराये पर रह रहे साहेबगंज निवासी मो मुमताज उर्फ मुसमा को गिरफ्तार किया गया.

उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस की बरामदगी की गयी. मो मुमताज से की गयी पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर भागलपुर पुलिस ने पटना पुलिस और वैशाली पुलिस से संपर्क किया. टीम ने एसटीएफ के साथ मिल कर वैशाली से कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा

टीम में शामिल थे ये पदाधिकारी

सिटी डीएसपी एक अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने पूरी कार्रवाई की है. इसमें इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, तिलकामांझी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभु पासवान, डीआइयू प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, डीआइयू के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, इशाकचक थाना के एसआइ रौशन कुमार, एसआइ आसिफ अख्तर, डीआइयू के एसआइ सुशील राज, एसआइ एजाज रिजवरी, एसआइ अभय कुमार, सिपाही अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, अमित कुमार सहित इशाकचक थाना के सशस्त्र बल के लोग शामिल थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >