BHAGALAPUR : भूख हड़ताल पर बैठे युवा को सामाजिक संगठनों का समर्थन

शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए आलोक यादव द्वारा जारी भूख हड़ताल को सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार ) और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार ) ने समर्थन मिला है.

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :

शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए आलोक यादव द्वारा जारी भूख हड़ताल को सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार ) और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार ) ने समर्थन मिला है. दोनों संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंच कर आलोक यादव के साथ एकजुटता का परिचय दिया. सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार ) के राज्य संयोजक रिंकु यादव, अभय यादव, विकास सिंह व बहुजन स्टूडेंटस यूनियन (बिहार) के अनुपम आशीष, सोनू निगम, अनीश कुमार आनंद व ऋतु राज ने का कहा कि नगर निगम प्रशासन मामले में जल्द सकारात्मक कदम उठाये. मामले को लेकर वार्ता करे. मांगों पर कार्रवाई करते हुए जल्द भूख हड़ताल को समाप्त कराये. उन्होंने कहा कि इस दिशा में नगर निगम प्रशासन जल्द कोई ठोस पहल नहीं करता है, तो संगठनों द्वारा भी समर्थन में आंदोलन किया जायेगा. शहर की जनता भी मामले को लेकर सामने आये. आलोक यादव का समर्थन करे. सामाजिक संगठनों के नेताओं ने कहा कि शहर ही नहीं वार्डों में भी कचरा का अंबार है. ऐसे में लोग बीमारी से ग्रेसित हो रहे है. साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है. कचरा की सफाई प्रतिदिन नियमित रूप से होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >