सुपर एक्सप्रेस अब सहरसा नहीं जायेगी, प्रपोजल हुआ रद्द

भागलपुर के रास्ते जमालपुर से हावड़ा के बीच रोजाना चलने वाली सुपर एक्सप्रेस अब सहरसा नहीं जायेगी. इसके प्रपोजल को रद्द कर दिया गया है. यानी, रेलवे टाइम टेबल कमेटी की ओर से भेजा गया प्रपोजल को रेलवे बोर्ड ने अस्वीकृत कर दिया है. सुपर एक्सप्रेस का परिचालन पहले की तरह जमालपुर-हावड़ा के बीच ही होता रहेगा.

सुपर एक्सप्रेस जमालपुर से 15 मिनट विलंब से चलकर हावड़ा अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगी. दरअसल, सुपर एक्सप्रेस का विस्तार सहरसा तक किये जाने को लेकर टाइम टेबल कमेटी ने प्रस्ताव दिया था. ट्रेन के सहरसा जाने से मालदा मंडल की महत्वपूर्ण ट्रेन दूसरे रेल मंडल में चली जाती. इससे भागलपुर, मुंगेर समेत दूसरे जिले के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >