-बीएसआरडीसी दोबारा भेजेगा भू-अर्जन के लिए प्रस्ताव
भागलपुर-मुंगेर के लिए प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसी) ने अलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी शुरू कर दिया है. जमीन अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पहले जिला भू-अर्जन कार्यालय को भेजा गया था, जिसे तकनीकी कारणों से वापस कर दिया गया था.जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार के अनुसार फिलहाल बीएसआरडीसी की ओर से दोबारा प्रस्ताव नहीं आया है. प्रस्ताव के साथ नक्शा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे वापस किया गया था. वर्तमान में बीएसआरडीसी नक्शे की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर काम कर रही है. प्रस्ताव दोबारा भेजने में देरी का मुख्य कारण अलाइनमेंट में प्रस्तावित बदलाव है. बीएसआरडीसी ऐसी योजना बना रहा है कि मरीन ड्राइव का मार्ग घनी आबादी वाले इलाकों और अधिक घरों वाले हिस्सों से हटाकर तय किया जाये. इसका उद्देश्य यह है कि जमीन अधिग्रहण के दायरे में आने वाले मकानों की संख्या कम से कम रहे.Bhagalpur-मुंगेर मरीन ड्राइव के अलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी, घनी आबादी से हटकर बनेगा

Bhagalpur-मुंगेर मरीन ड्राइव के अलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी, घनी आबादी से हटकर बनेगा
Copied link
मरीन ड्राइव के अलाइमेंट में बदलाव की तैयारी.