सुलतानगंज नप क्षेत्र के जयनगर स्थित भगवती स्थान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया. श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका प्रीति किशोरी ने गजेंद्र मोक्ष, राजा बलि एवं भक्त प्रह्लाद की कथा का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान अपने प्रत्येक जीव पर दया करते हैं. जब गजेंद्र (हाथी) पर संकट आया, तब स्वयं प्रभु ने आकर उसका उद्धार किया. उन्होंने कहा कि जीवन का आधार केवल भक्ति है और जो सच्चे मन से भक्ति करते हैं, उनका कल्याण निश्चित है. भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुति के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो झूमते रहे. इस दौरान वामन भगवान व भगवान नरसिंह की आकर्षक झांकी निकाली गयी, जिसने माहौल को और भक्तिमय बना दिया. कथा स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और प्रवचन सुन रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हैं.
Bhagalpur news भागवत कथा में गजेंद्र मोक्ष व भक्त प्रह्लाद प्रसंग पर कथा
सुलतानगंज नप क्षेत्र के जयनगर स्थित भगवती स्थान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया.
