bhagalpur news. बकाया वसूली के लिए 61 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस, पांच के बिजली कनेक्शन काटे

बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए मोजाहिदपुर विद्युत सब डिविजन ने कार्रवाई तेज कर दी है.

बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए मोजाहिदपुर विद्युत सब डिविजन ने कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग की ओर से एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 61 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजी गयी है. बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ बिजली कनेक्शन काटने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है. अभियान के पहले दिन शुक्रवार को मिरजानहाट, सिकंदपुर सहित आसपास के इलाकों में कार्रवाई करते हुए करीब पांच बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गये हैं. वसूली के लिए गठित की गयी टीम इस अभियान को चलाने के लिए मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन स्तर पर इंजीनियर और लाइनमैन की टीम गठित की गयी है. टीम लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. दो लाख रुपये बकाया की हुई वसूली सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि बकाया वसूली और बिजली कनेक्शन काटने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि डिस्कनेक्शन अभियान के दौरान टीम ने करीब दो लाख रुपये तक की बकाया राशि की वसूली भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >