bhagalpur news. सुलतानगंज नगर परिषद की टीम ने भागलपुर निगम का किया भ्रमण

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में नगर निगम भागलपुर में संचालित स्वच्छता संबंधी गतिविधियों और कचरा प्रसंस्करण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर परिषद सुलतानगंज की एक टीम ने शुक्रवार को भागलपुर नगर निगम का भ्रमण किया. यह टीम नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता साथी एवं सफाई जमादारों के साथ भागलपुर पहुंची. स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर परिषद की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सफाइकर्मियों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से यह अध्ययन भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान नगर निगम भागलपुर द्वारा अपनाए जा रहे आधुनिक स्वच्छता मॉडल, कचरा प्रबंधन प्रणाली और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया गया. नगर निगम भागलपुर के स्वच्छता पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रसंस्करण केंद्रों के केयरटेकरों द्वारा टीम को कम्पोस्ट केंद्र, एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर तथा ट्रांसफर स्टेशन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई. गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधि, सूखे कचरे को अलग कर पुनः उपयोग योग्य सामग्री तैयार करने की प्रक्रिया तथा ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़े के वैज्ञानिक निपटान की तकनीक को विस्तार से समझाया गया. नगर परिषद सुलतानगंज की टीम ने इन प्रक्रियाओं को अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की. अधिकारियों ने कहा कि भागलपुर नगर निगम के अनुभवों से सीख लेकर सुलतानगंज में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा. मौके पर नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता साथी एवं सफाई जमादार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >