bhagalpur news. कड़ी सुरक्षा के बीच 21 केंद्रों पर हुई दारोगा भर्ती परीक्षा

जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में आयोजित की गयी

जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में आयोजित की गयी. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण व कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई. प्रथम पाली में कुल 6452 उपस्थित व 2375 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 6410 उपस्थित व 2422 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि किसी केंद्रों से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है.

परीक्षार्थियों ने कहा, सवाल उलझाने वाले थे

मारवाड़ी पाठशाला व मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी मयंक कुमार व रोहित कुमार ने बताया कि सवाल उलझाने वाला था. उन सवालों के जवाब में समय ज्यादा निकल गया. प्रियंका कुमारी व रेशमा ने बताया कि सामान्य अध्ययन में कथन आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक थी. संविधान, समसामयिक घटनाओं व सरकारी योजना से जुड़े प्रश्न कठिन पूछे गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >