bhagalpur news. जलजमाव की समस्या से परेशान छात्रों ने कुलपति आवास को घेरा

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के दिनकर परिसर व छात्रावास क्षेत्र में बारिश के बाद नाले का पानी जमा होने से परेशान छात्रों ने शुक्रवार को छात्र राजद के नेतृत्व में कुलपति आवास का घेराव किया

भागलपुर – तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के दिनकर परिसर व छात्रावास क्षेत्र में बारिश के बाद नाले का पानी जमा होने से परेशान छात्रों ने शुक्रवार को छात्र राजद के नेतृत्व में कुलपति आवास का घेराव किया.

छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए. छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से परिसर में जलजमाव की समस्या बनी हुई है. कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद विवि प्रशासन की ओर से पहल नहीं की जा रही है. लालू यादव ने कहा कि कुलपति केवल अपने फायदे की सोचते हैं. छात्र-छात्राओं की परेशानी, गंदगी, बीमारी से उन्हें कोई मतलब नहीं है. कहा कि यह आंदोलन तबतक जारी रहेगा जबतक स्थायी समाधान नहीं होता. प्रदर्शन के दौरान कुलपति से मिलने की मांग पर छात्र अड़े रहे, लेकिन कुलपति आवास पर मौजूद नहीं थे, जिससे छात्रों में और आक्रोश फैल गया. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार ने कहा कि पानी की समस्या गंभीर है. छात्रों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. प्रशासन शीघ्र समाधान की दिशा में प्रयास कर रहा है. छात्रों ने बताया कि दिनकर परिसर में कुल नौ विभाग हैं. बारिश होते ही नाला का पानी परिसर में जमा हो जाता है. इससे क्लास करना मुश्किल हो जाता है. प्रदर्शन में रोहित, रमन, संतोष, सुमन, रविराज, गोविंद, जितेंद्र, रुपेश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >