bhagalpur news. भौगोलिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर कौशल का दिया परिचय

टीएनबी कॉलेज में भूगोल विभाग एवं आइक्यूएसी के बैनर तले मंगलवार को भौगोलिक प्रदर्शनी आयोजित की गयी

टीएनबी कॉलेज में भूगोल विभाग एवं आइक्यूएसी के बैनर तले मंगलवार को भौगोलिक प्रदर्शनी आयोजित की गयी. प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने करीब 80 मॉडल प्रस्तुत कर सृजनात्मक सोच को प्रदर्शित किया. इसमें वाटर साइकिल, आधुनिक कृषि पद्धति, ओजोन हमारी सुरक्षा कवच, सोलर सिस्टम, ध्रुवीय क्षेत्रों में वायुमंडल का प्रभाव, मैंग्रोव का महत्व, सुनामी का कारण आदि मॉडल बनाकर अपने मेधा और कौशल का परिचय दिया. डॉ राधा कुमारी के निर्देशन में मॉडल प्रदर्शित की गयी. मौके पर प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने ग्रीन हाउस प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की. प्रो उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है. डॉ विरेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बेहतर मॉडल बनाने पर सराहना की. पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो शरत चंद्र ने भूगोल के प्रदर्शनी को अतुलनीय बताया. प्रशांत कुमार ने बताया प्रदर्शनी चलेगी. बुधवार को बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर प्राचार्य प्रो अनिरुद्ध कुमार, प्रो मनोज कुमार, डॉ सुनंदा कुमारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ जावेद अख्तर, डॉ अंशुमान, डॉ श्वेता पाठक, डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ चंदन कुमार, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ खलीक, डॉ दीपक कुमार, डॉ अशोक यादव, डॉ जयनेंद कुमार, डॉ स्वाती कुमारी, डॉ प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे. संचालन डॉ विमल कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुकुल आनंद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >