bhagalpur news. संदेहास्पद स्थिति में छात्रा की हुई मौत

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक नाबालिग छात्रा संदेहास्पद स्थिति में गंभीर हो गयी

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक नाबालिग छात्रा संदेहास्पद स्थिति में गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज लाया गया था, जहां शनिवार की देर शाम इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि छात्रा ने क्या किया, नहीं किया, उन्हें कुछ पता नहीं है, लेकिन घर में उसे मामूली डांट लगायी गयी थी, जिसके बाद उसकी स्थिति खराब हो गयी और उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. छात्रा की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं. वहीं कक्षा 10 की छात्रा थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >