bhagalpur news. चोरी की बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस ने चाेरी की बाइक और छीने गये मोबाइल के साथ दो आराेपित को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने चाेरी की बाइक और छीने गये मोबाइल के साथ दो आराेपित को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसएसपी हृदयकांत के निर्देश पर पुलिस जिले में लगातार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ और चोरी-छिनतई के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी क्रम में तिलकामांझी थाना पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल और छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है. साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्थिति में बाइक सवार युवक पकड़ा गया. पुलिस ने इस मामले में बबरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने वाहन संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखाया. बार-बार अलग-अलग नाम बताने लगा. जांच में बाइक चोरी की पायी गयी. सन्हौला थाना क्षेत्र के राजविकास कुमार के नाम से पंजीकृत बाइक जून माह में चोरी हुई थी.

गिरफ्तार युवक अखिलेश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने 11 सितंबर को हुई महिला से पर्स और मोबाइल छिनतई के मामले में संलिप्त लालू कुमार उर्फ अमन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी की गयी एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. छापेमारी दल में तिलकामांझी थानाध्यक्ष शंभू पासवान, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, सशस्त्र बल के जवान ओमप्रकाश और अनिल बैठा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >