bhagalpur news. स्वनिधि से स्वाभिमान की ओर कदम

सुलतानगंज नगर परिषद में शुक्रवार को उत्साह, सम्मान और स्वाभिमान के भाव के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण एवं क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सुलतानगंज नगर परिषद में शुक्रवार को उत्साह, सम्मान और स्वाभिमान के भाव के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण एवं क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर परिषद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने की. कार्यक्रम में संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे और फुटकर विक्रेताओं को ऋण व क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए. मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बने और रोजगार के लिए किसी पर निर्भर न रहे. इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित की जा रही है, ताकि छोटे व्यवसायियों और फुटकर विक्रेताओं को आर्थिक संबल मिल सके. कहा कि यह योजना केवल ऋण नहीं, बल्कि स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है. इस दौरान लगभग दो दर्जन लाभार्थियों को ऋण एवं क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मौजूद बैंक अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए समय पर ऋण चुकाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की अपील की. कार्यशाला में नगर मिशन प्रबंधक रितेश कुमार, राजेश कुमार सहित वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, राधा देवी, सुभाष कुमार, विनोद रजक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पप्पू झा, किशोर ठाकुर, मुकेश कुशवाहा, सुभाष पोद्दार, नगर परिषद के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >