Bhagalpur. विश्व मलेरिया दिवस, कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में कर्मियों ने ली उन्मूलन की शपथ

कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में कर्मियों ने ली उन्मूलन की शपथ

कहलगांव, भागलपुर. विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया उन्मूलन की शपथ ली तथा लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि गर्मी के मौसम में जलजमाव, गंदगी और बढ़ती मच्छरों की संख्या के कारण मलेरिया, डेंगू तथा अन्य संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं. ऐसे में घरों के आसपास साफ-सफाई रखना, पानी जमा नहीं होने देना तथा मच्छरदानी का उपयोग बेहद जरूरी है. प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि गर्मियों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है. समय पर पहचान और इलाज नहीं मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है.उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को लगातार बुखार, ठंड लगना, शरीर दर्द या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में खून की जांच कराएं, ताकि सही समय पर उपचार शुरू हो सके और मरीज जल्द स्वस्थ हो. उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सावधानी है. कार्यक्रम में डॉ अभिषेक कुमार,बीएचएम अजय कुमार,बीसीएम मिथलेश कुमार,मो. सिराज , राजीव कुमार सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >