Bhagalpur, मजदूर दिवस पर दोगच्छी में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन
Copied link
मजदूर दिवस पर दोगच्छी में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन
भागलपुर, नाथनगर से रिपोर्ट,
मजदूर दिवस के अवसर पर एसएमएस फाउंडेशन, दोगच्छी द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में फुटबॉल निर्माण प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके कौशल और मेहनत की सराहना की गई.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त बांका उपेन्द्र सिंह एवं जिला योजना पदाधिकारी खगड़िया बबन कुमार उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद भागलपुर के अध्यक्ष विपिन मंडल थे. इसके अलावा अजीत कुमार, जीवन कुमार, कर्ण कुमार राणा, राजू महाराणा, अंजनी कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सम्मान स्वरूप मजदूर दिवस पर मेहनताना, फुटबॉल एवं अन्य उपहार प्रदान किए. वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.इससे महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी स्थापित कर रही हैं.कार्यक्रम का संचालन एसएमएस फाउंडेशन की अध्यक्ष मां शारदा देवी के नेतृत्व में किया गया. उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.