bhagalpur news. एक सप्ताह में दूर करें पेयजल व शौचालय की समस्या, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने विवि में पेयजल व शौचालय की समस्या के समधान करने का सख्त निर्देश दिये हैं

भागलपुर

टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने विवि में पेयजल व शौचालय की समस्या के समधान करने का सख्त निर्देश दिये हैं. उन्होंने विवि के इंजीनियर को निर्देश दिया कि विवि में जहां भी पेयजल और शौचालय की समस्या है, उसे सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर अविलंब दूर करें. अन्यथा वेतन रोक दिया जायेगा. साथ ही विशेष परिस्थिति में कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई भी की जायेगी. विदित हो कि पूर्व में भी काम में लापरवाही बरतने पर विश्वविद्यालय इंजीनियर के इंक्रीमेंट को काटा गया था. कुलपति ने पीजी विभागों और विश्वविद्यालय कार्यालयों में पेयजल संकट व शौचालय की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लिया. इसके बाद इंजीनियर से एक सप्ताह के अंदर सभी जगह पेयजल संकट को दूर कर इसकी रिपोर्ट मांगी गयी. पीआरओ ने बताया कि कुलपति ने मामले को गंभीरता से लिया है. कहा है कि छात्र हित के मामलों में लापरवाही बरतने वालों पर सीधी करवाई होगी. इंजीनियरों को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि वह युद्धस्तर पर पेयजल संकट को दूर करें, साथ ही शौचालयों की स्थिति को बेहतर बनाएं.

कई पीजी विभागों में पेयजल की समस्या

टीएमबीयू के कई पीजी विभागों में पेयजल संकट गहरा गया है. ओल्ड पीजी कैंपस स्थित एक भवन में पीजी इतिहास, पीजी समाजशास्त्र व पीजी एंथ्रोपोलॉजी की कक्षाएं चल रही हैं. भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बैंक द्वारा लगाया गया आरओ मशीन बंद पड़ा है. वहीं छत पर रखे दो पानी की क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं छत पर रखे दो अन्य टंकियों में एक का ढक्कन टूटा हुआ मिला. ग्राउंड फ्लोर पर संचालित पीजी समाजशास्त्र की छात्राओं ने बताया कि घर से पानी का बोतल लाना पड़ रहा है. कुछ छात्रों ने बताया पानी का बोतल खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >