सोशल मीडिया और स्मार्टफोन का असर आज के युवा पीढ़ी पर तेजी से पड़ रहा है. कम उम्र में दोस्ती होना अब सामान्य बात हो गयी है, लेकिन कई बार यही दोस्ती कब प्यार में बदल जाती है, इसका एहसास भी नहीं होता.
कम उम्र में शुरू हुए रिश्ते अक्सर भावनात्मक रूप से गहरे हो जाते हैं. इन रिश्तों में जाति और धर्म जैसी सामाजिक सीमाएं पीछे छूट जाती हैं. हालांकि इसके परिणाम कई बार परिवारों को भुगतने पड़ता है. युवा बड़े-बड़े सपने देखने लगते हैं, लेकिन जीवन की वास्तविकताओं और जिम्मेदारियों से वह अनजान रहते हैं. जल्दबाजी के फैसले उनके भविष्य पर गहरा असर डाल सकते हैं. कई मामलों में देखा गया है कि कम उम्र में की गयी शादियां ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती. कुछ ही समय बाद रिश्तों में दरार आ जाती है और अलगाव की स्थिति बन जाती है. इसका असर सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके परिवार भी मानसिक और सामाजिक रूप से प्रभावित होते हैं.Bhagalpur news सोशल मीडिया युवा पीढ़ी के भविष्य से कर रहा खिलवाड़
सोशल मीडिया और स्मार्टफोन का असर आज के युवा पीढ़ी पर तेजी से पड़ रहा है.

Bhagalpur news सोशल मीडिया युवा पीढ़ी के भविष्य से कर रहा खिलवाड़