bhagalpur news. महाविष्णु यज्ञ के वार्षिकोत्सव पर लघु विष्णु यज्ञ हवन संपन्न

बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में आयोजित महाविष्णु यज्ञ के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को लघु विष्णु यज्ञ हवन विधिवत रूप से संपन्न हुआ

बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में आयोजित महाविष्णु यज्ञ के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को लघु विष्णु यज्ञ हवन विधिवत रूप से संपन्न हुआ. यज्ञ मंडप में पूरे विधि-विधान और वैदिक परंपरा के अनुसार हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और पावन हो उठा. हवन-पूजन का संपादन मुख्य पुजारी डॉ रतिशचंद्र झा ने किया. इस अवसर पर मुख्य यजमान जीवन चौधरी के साथ दस अन्य श्रद्धालु यजमान के रूप में उपस्थित रहे. इधर, महाविष्णु यज्ञ कमेटी के सदस्य राजेश कुमार, नाथो राय, पप्पू राय, रविशंकर चौधरी, पंडित गोपीकृष्ण झा सहित अन्य ने जानकारी दी कि लघु विष्णु यज्ञ हवन का आयोजन टीएमबीयू के पूर्व कुलपति सह महाविष्णु यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष प्रो डॉ अवध किशोर राय के मार्गदर्शन में किया गया. आयोजन के संयोजक अजय उर्फ लाली कुंवर, सचिव निरंजन उर्फ पप्पू कुंवर तथा कोषाध्यक्ष समरेंद्र कुंवर के साथ संजय कुंवर, सुनील चौधरी एवं पूरी यज्ञ कमेटी ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया. कमेटी के अनुसार शनिवार को स्वामी सत्यनारायण प्रभु की पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. वहीं रविवार को दोपहर तीन बजे सोनवर्षा हाईस्कूल मैदान में प्रवचन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी अगमानंद जी महाराज करेंगे. इसके पश्चात 25 से 29 तक गोरखपुर की विजयालक्ष्मी एवं अयोध्या से पधार रहे कथावाचक रामकिंकर दास जी महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक प्रवचन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >