bhagalpur news.सबौर में हुए लूट कांड के छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Copied link
सबौर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के छह अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हथियार और लूटी गयी मोबाइल को भी बरामद कर लिया है
सबौर
सबौर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के छह अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हथियार और लूटी गयी मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. सबौर थाना के ग्राम कुरपट के रहने वाले राजीव कुमार गोस्वामी एवं राजीव कुमार सिंह एनआर इंटरप्राइजेज अलीगंज में काम करते थे. दोनों व्यक्ति 11 अप्रैल 2025 को घर आ रहे थे. रात में करीब 9:30 बजे राजपुर मुरहन रोड स्थित पुल पर छह नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर दो मोबाइल एवं 4100 रुपये नकद लूट लिये. राजीव कुमार गोस्वामी के फर्द बयान के आधार पर सबौर थाना कांड संख्या 134/25 दर्ज किया गया था. एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने घटना में संलिप्त छह अपराध के आरोपितों को गिरफ्तार किया. दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त किया गया. इस छापेमारी में अभियुक्तों के पास से दो देसी कट्टा एवं इस कांड में लूटे गये दो मोबाइल फोन को भी बरामद किया है. इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त नीतीश कुमार पिता राजेश मंडल, मुकेश कुमार पिता गोखरण मंडल, सुमन कुमार पिता भूतल मंडल, मिथुन कुमार पिता मंटू मंडल सभी साकिन लैलख, थाना सबौर, जिला भागलपुर एवं दिलीप कुमार पिता विनोद सिंह सकिन लीला टोला बसैठा, ऋषि कुमार पिता पंकज मंडल साकिन ससुर टोला दोनों थाना चौसा, जिला मधेपुरा के आरोपित हैं. इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में छापेमारी दल के साथ रंजीत कुमार प्रभारी डीआईयू, सूबेदार पासवान थानाध्यक्ष सबौर, सतीश कुमार, राजेश कुमार सभी सबौर थाना, सुशील राज, एजाज रिजवी, अभय कुमार सभी डीआइयू, सिपाही अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, अमित कुमार सभी डीआइयू एवं महिला सिपाही सिमरन कुमारी, काजल कुमारी शामिल थे.
फोटो सिटी फोल्डर
–हथियार और लूटी गयी मोबाइल बरामद
प्रतिनिधि,सबौर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.