Bhagalpur News. भागलपुर में सात सैरातों की होगी बंदोबस्ती, 23 मार्च को लगेगी बोली

जिले के सातों सैरातों की होगी बंदोबस्ती.

-सबसे महंगा हाट जगदीशपुर की है, जिसके लिए 40 लाख 97 हजार 450 हजार रुपये से लगेगी बोली

जिले के सात सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिला राजस्व शाखा की ओर से इसके लिए अल्पकालीन डाक की आम सूचना जारी की है. जिला प्रशासन की ओर से जिन सैरातों की बंदोबस्ती की जानी है, उनमें सुलतानगंज का अगुवानी फेरी घाट भी शामिल है. इसके लिए सुरक्षित जमा राशि 19 लाख 14 हजार 750 रुपये निर्धारित की गयी है, यानी इसी राशि से बोली की प्रक्रिया शुरू होगी. इसी तरह जगदीशपुर हाट के लिए 40 लाख 97 हजार 450 रुपये, कहलगांव हाट के लिए 22 लाख 14 हजार 900 रुपये, गुदरी हाट (नाथनगर) के लिए 11 लाख 50 हजार 575 रुपये, शाहकुंड हाट के लिए 8 लाख 26 हजार 71 रुपये, अकबरनगर राजस्व हाट के लिए 7 लाख 98 हजार 05 रुपये एवं ढोलबज्जा हाट के लिए 6 लाख 63 हजार 101 रुपये सुरक्षित जमा राशि निर्धारित की है.

अपर समाहर्ता कार्यालय में होगी खुली डाक

बंदोबस्ती के लिए खुली आम डाक 23 मार्च को अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में आयोजित की जायेगी. यदि किसी कारणवश न्यूनतम तीन डाक वक्ता उपस्थित नहीं होते हैं या डाक प्रक्रिया नहीं हो पाती है, तो 24 मार्च को पुनः डाक आयोजित की जायेगी. यदि उस दिन भी डाक नहीं हो पाती है, तो 25 मार्च को डाक की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रत्येक डाक वक्ता के लिए सुरक्षित जमा राशि का 10 प्रतिशत अग्रधन के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >